फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन हत्याकांड में खुलासा: पिस्टल के विवाद में दोस्त ने गोली मारकर हत्या, आरोपी सूफियान मुठभेड़ में गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में अमन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध पिस्टल के पैसों के विवाद में आरोपी सूफियान ने अमन को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
आरोपी सूफियान पुलिस मुठभेड़ में घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीकनगर में 18 वर्षीय अमन की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नीचा सद्दीकनगर निवासी सूफियान को रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया, जबकि उसके साथी शमी को सोमवार रात गिरफ्तार किया गया। इस घटना के पीछे अवैध पिस्टल के पैसों का विवाद सामने आया है।

यह भी पढ़ें: UP: ITI छात्र की निर्मम हत्या, रात को लापता हुआ गोविंद, सुबह कुएं में पड़ी मिली अधजली लाश,परिजनों में कोहराम

विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऊंचा सद्दीकनगर निवासी अमन को गोली मारी गई थी। उसके पिता मुन्तियाज ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। घायल अमन की उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि क्षेत्र में लगे दृश्यांकन यंत्र के चित्रों में आरोपी सूफियान और उसका साथी शमी पहले अमन के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों उसे दृश्यांकन यंत्र की सीमा से बाहर ले जाते हैं। चित्रों में यह भी दिखाई देता है कि गोली चलने के बाद शमी वहां से भाग जाता है, जबकि सूफियान कमर में पिस्टल लगाकर मौके से निकलता दिखाई देता है।

यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज अहम सुनवाई, सबूत नहीं दे सका साहिल, ब्रह्मपुरी थाने के तीन पुलिसकर्मी अदालत में होंगे पेश
विज्ञापन

पिस्टल के पैसों के विवाद में की हत्या
पुलिस पूछताछ में आरोपी सूफियान ने बताया कि अमन ने उसे एक अवैध पिस्टल दिलाई थी, जिसके लिए उसने 35 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद अमन उससे और रुपये मांग रहा था। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच कहासुनी हुई और गुस्से में आकर सूफियान ने उसी पिस्टल से अमन के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

बरामदगी के दौरान हुई पुलिस से मुठभेड़
पुलिस आरोपी सूफियान को गिरफ्तार करने के बाद पिस्टल बरामद कराने के लिए खुशहाल नगर ले गई थी। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और जवाबी कार्रवाई में चली गोली आरोपी के पैर में लग गई। घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें