फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEERUT: किताबें छोड़कर नशे की गिरफ्त में जा रहे किशोर और बच्चे, कैफे में उड़ा रहे धुआं

Tue, 20 Sep 2022 12:26 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को एक कैफे के अंदर बैठे कुछ बच्चों का वीडियो वायरल हो गया। बच्चों के साथ युवा भी नजर आ रहे हैं। बच्चे हाथ में सिगरेट लेकर धुआं उड़ा रहे हैं वहीं उनके हाथ में बीयर का गिलास भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नशा करते बच्चें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ शहर में युवाओं के साथ ही किशोर और बच्चे भी नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। नशे की लत इतनी बढ़ गई है कि छोटे बच्चें भी करने से नहीं कतरा रहे हैं। माता-पिता जहां अपने खर्च में कटौती करके बच्चों के भविष्य के बारे में सोचते हैं, उन्हें बेहतर स्कूलों में पढ़ाते-लिखाते हैं, वहीं बच्चें उनके सपनों धुएं में उड़ा रहे हैं। 

विज्ञापन


मेरठ में ऐसा ही कुछ सोमवार को एक कैफे में नजर आया। यहां कैफे में बैठे बीयर और सिगरेट पीते बच्चों का वीडियो वायरल हो गया। कैफे में बैठे बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के आसपास की है। वीडियो लिसाड़ीगेट क्षेत्र के समर गार्डन का बताया गया है। वीडियो में तीन बच्चे सिगरेट पीकर धुआं उड़ाते दिख रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Agniveer recruitment: मुजफ्फरनगर में आज से जोर-आजमाइश करेंगे 13 जिलों के युवा, पुलिस की भी अग्निपरीक्षा
विज्ञापन


मेज पर कई बच्चों के सामने गिलास भी हैं, जिसमें बीयर दिख रही है। जिन बच्चों के हाथ में किताब और पेन्सिल होनी चाहिए, उन हाथों में  बीयर के गिलास नजर आ रहे हैं। इस क्षेत्र में कई बार नशे के अवैध कारोबार में शामिल अपराधी भी पकड़े जा चुके हैं। लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हुई। न तो सरकार कोई सख्त कदम उठा रही है, न ही स्थानीय पुलिस प्रशासन। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया वारदात का राज: 18 लाख की लूट का सच जानकर चौंक गए कारोबारी, पुलिस अफसर भी हैरान

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ भी नशाखोरी और नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की चेतावनी दे चुके हैं, लेकिन पुलिस का इसमें बहुत ढीला रव्वैया नजर आता है। ऐसें मे पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य खराब न हो। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि थाना पुलिस से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें