फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सुबह उठते ही घुटने लगा दम, एनसीआर में सबसे प्रदूषित हवा मेरठ की, AQI 294 पर पहुंचा

Wed, 29 Oct 2025 02:06 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। बुधवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स 294 दर्ज किया गया जो एनसीआर में सबसे अधिक है। ठंड और धुंध के बीच शहर की हवा सांस लेने योग्य नहीं रह गई है और फिलहाल किसी राहत के आसार नहीं दिख रहे।
विज्ञापन
प्रदुषण कम करने के लिए किया गया छिड़काव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में बुधवार की सुबह मेरठ सबसे प्रदूषित हवा वाले शहरों में दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 294 तक पहुंच गया, जो रेड ज़ोन की श्रेणी में आता है। सुबह के समय ही स्मॉग का असर साफ दिखाई दिया और धुंध के बीच मौसम मलिन नजर आया।

विज्ञापन


दीपावली के बाद से हवा की गुणवत्ता और बिगड़ गई है। लगातार बढ़ते प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में हल्की जलन और सीने में भारीपन महसूस हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Weather Update Meerut: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा मंगलवार, स्मॉग ने बढ़ाई परेशानी, एक्यूआई 276 दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि रात के तापमान में गिरावट के चलते सर्दी बढ़ रही है, वहीं ठंडी हवा और प्रदूषण के कणों के जमाव ने हवा को और खराब कर दिया है। आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम दिख रहे हैं।

सुबह 11 बजे विभिन्न शहरों में प्रदूषण का स्तर (AQI):
शहर    AQI
मेरठ    294
दिल्ली    271
नोएडा    229
मुजफ्फरनगर    258
ग्रेटर नोएडा    253
हापुड़    261
गंगानगर    248
जयभीम नगर    316
पल्लवपुरम    318

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें