पुलिस ने गांव में कराई मुनादी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, खरखौदा थाने के इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी द्वारा भी गोकशी रोकने लिए शपथ दिलाई जा रही है। पिछले दस साल में गोवध अधिनियम के जितने भी मामले दर्ज हुए हैं, उनमें आरोपियों का सत्यापन शुरू करा दिया गया है। जेल से छूटने के बाद कहां रह रहे हैं और क्या काम कर कर रहे हैं। गौ-तस्करों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर और रासुका के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। गोकशी के लिए जो गांव बदनाम हैं उन सभी में मुनादी के साथ शपथ दिलाने का काम शुरू किया गया है।
किठौर और भावनपुर थाना क्षेत्रों के एक दर्जन से ज्यादा गांव चिह्नित किए गए हैं। एसपी देहात ने बताया कि इस साल देहात क्षेत्र में 205 गौ-तस्करों की गिरफ्तारी की गई। 316 आरोपियों को गोवध में नामजद किया गया।
गौ-तस्करों से 34 मुठभेड़ हुईं
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इस साल अभी तक गौ-तस्करों से 34 बार मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें एक दरोगा और तीन सिपाही घायल हुए जबकि मुठभेड़ में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हुई थी। बुलंदशहर बवाल के बाद गोकशी रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। गोकशी पर अंकुश भी लगा है।
चलेगा भोंपू अभियान
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि शहर के लिसाड़ी गेट में भी गौ-तस्करों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। लिसाड़ी गेट में गोकशी में 9 लोगों पर गुंडा एक्ट लगी है। गौ-तस्करों के घरों के बाहर भोंपू अभियान चलाया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/