फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने पार्षद पति को धमकाया, कहा- मुझे कानून मत सिखाओ, वरना ठीक कर दूंगा

Sat, 15 Dec 2018 08:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ में एक पार्षद पति ने परतापुर इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पार्षद पति का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने पहले तो उन्हें थाने बुलवाया और फिर मारपीट के एक मामले को लेकर उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने उनका इलाज बांधने तक की धमकी दे डाली। पार्षद पति ने एसपी सिटी से मामले की शिकायत की है।

विज्ञापन


शताब्दीनगर सेक्टर-4 सी निवासी हिमांशी शर्मा नगर निगम के वार्ड 31 से निर्दलीय पार्षद हैं। उनके पति पंकज शर्मा का कहना है कि चार- पांच दिन पहले शताब्दीनगर निवासी उनके भांजे का एक युवक से विवाद हो गया था। परतापुर पुलिस ने दोनों पक्षों पर एनसीआर दर्ज कर ली थी। 

पंकज शर्मा का कहना है कि शुक्रवार रात आठ बजे दारोगा कुलदीप कुमार ने फोन कर उन्हें थाने बुलाया। आरोप है कि वहां इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक ने उनसे भांजे के केस के बारे में बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज शर्मा का आरोप है कि कार्रवाई के बारे में पूछने पर इंस्पेक्टर ने उन्हें आड़े हाथ ले लिया। कहा कि वह उन्हें थानेदारी न सिखाए। अगर ज्यादा कानून पढ़ाया तो इलाज बांध दूंगा। 

पीड़ित का कहना कि दारोगा उन्हें एक तरफ ले गया और कहा कि इस मामले में भाजपा के एक विधायक का फोन आ गया है, इसलिए मामला निपटा लो। दारोगा की बात सुनकर वह थाने से लौट आए और सीओ ब्रह्मपुरी और एसपी सिटी को घटनाक्रम बताया। वहीं एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।

अभद्रता का आरोप गलत
पार्षद पति अपने भांजे की सिफारिश को लेकर थाने आए थे। उनसे जांच के बाद कार्रवाई की बात कही गई थी। अभद्रता का आरोप गलत है। - नीरज मलिक, परतापुर इंस्पेक्टर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें