फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शराब पार्टी के बाद युवक की सिर व चेहरा कूचकर हत्या, दूसरे दिन भी नहीं हो सकी पहचान

Wed, 30 Apr 2025 05:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान करीब 28 वर्षीय युवक की सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। दूसरे दिन भी काफी मशक्कत के बाद पुलिस युवक की पहचान नहीं करा पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लोहियानगर क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान करीब 28 वर्षीय युवक की सिर और चेहरा कूचकर हत्या कर दी गई। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास के जंगल में मंगलवार सुबह उसका शव पड़ा मिला। सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पास में ही शराब की खाली बोतल और गिलास भी पड़े थे। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस पहचान के प्रयास कर रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जुर्रानपुर फाटक के पास युवक का खून से लथपथ शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और सबूत जुटाए। युवक के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। इससे लग रहा था किसी भारी वस्तु या धारदार हथियार के प्रहार कर उसकी हत्या की गई। युवक ने सफेद चेक की शर्ट और आसमानी रंग की जींस पहन रखी थी।
 

कपड़ों की तलाशी लेने पर उसके पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे पहचान हो सके। पास में ही शराब की खाली बोतल, नमकीन के पैकेट और गिलास पड़े थे। माना जा रहा है कि शराब पार्टी के दौरान हुए किसी विवाद में युवक की हत्या की गई है। पहचान न हो सके इसके लिए उसका चेहरा बिगाड़ने की कोशिश की गई। उसके पास से पहचान के साक्ष्य हटा दिए गए।

सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सीओ का कहना है पहचान के बाद ही हत्यारोपियों और हत्या की वजह पता चल पाएगी। शव मोर्चरी में रखवाया गया है। आसपास के थाना क्षेत्रों से लापता युवकों की जानकारी ली जा रही है। 72 घंटे तक पुलिस पहचान के प्रयास करेगी। इसके लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

इसी तरह पहले भी हुई हत्या
लोहियानगर क्षेत्र में इसी तरह पहले भी हत्या हो चुकी है। 19 मार्च की सुबह बिजली बंबा बाईपास पर नायरा पेट्रोल पंप के पास खाली प्लॉट में युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी भी ईंट से चेहरा कूचकर हत्या की गई थी।

बाद में युवक की पहचान किठौर थाना क्षेत्र राधना इनायतपुर निवासी शादाब के रुप में हुई थी। गाजियाबाद के सिहानी चुंगी कृष्णा नगर निवासी उसके दोस्त यश सैनी शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में ईंट से वार कर हत्या की थी। 10 मार्च को यश सैनी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें