फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Activities Today: कहीं मांगों की गूंज, कहीं कविता का रस, जानिए मेरठ के आज के कार्यक्रम

Tue, 24 Jun 2025 12:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में आज कहां होगा कौन सा कार्यक्रम एक क्लिक में जानिए अमर उजाला के साथ।
विज्ञापन
मेला नौचंदी का उद्घाटन करते मेरठ के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में आज के कार्यक्रम
विज्ञापन

 - अमर उजाला फाउंडेशन का निशुल्क चिकित्सा शिविर गांव लावड़ में सुबह 10:30 बजे
 - भारतीय किसान यूनियन इंडिया का कृषि संबंधित मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सुबह 11:30 बजे
 - कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश की डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन दोपहर 12 बजे
 - नौचंदी पटेल मंडप में सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7:30 बजे

कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन त्यागी एवं जिला मंत्री संजय राणा ने बताया कि अपनी मांगों के लिए कर्मचारी मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर भूख हड़ताल और सत्याग्रह करेंगे। इस आंदोलन में सभी विभागों के कर्मचारी और शिक्षक शामिल हो रहे हैं। कर्मचारियों के हित में अब आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 

क्रांतिधरा की हुंकार राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज
विश्व गीता संस्थान अध्यक्ष डॉ. सुधांशु अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार नौचंदी पटेल मंडप में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन होगा। सोमवार को सूरजकुंड विश्व संवाद केंद्र में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि गीता का संदेश घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। गीता ने ही अर्जुन को कर्तव्य मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


प्रवक्ता आलोक सिसोदिया ने बताया कि नौचंदी मेले में नगर निगम आयोजन समिति की ओर से क्रांतिधरा की हुंकार राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 24 जून को रात आठ बजे होगा। इसमें देश के कोने-कोने से विभिन्न कवि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश देंगे। वार्ता में डॉ. जितेंद्र त्यागी, सुमनेश सुमन, विवेक शर्मा, सुमित मिश्रा, नंदलाल भट्ट, योगेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन


मीनाक्षी भराला कल करेंगी जनसुनवाई
मेरठजिला प्रोबेशन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला 25 जून को सुबह 11.00 बजे सर्किट हाउस और दोपहर 1:00 बजे तहसील मेरठ में जनसुनवाई करेंगी। पीड़ित महिलाएं अपनी समस्या के समाधान के लिए जनसुनवाई में लिखित शिकायत के साथ उपस्थित हो सकती हैं। बाद में वह थाना जानी व सीएचसी जानी का निरीक्षण करेंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें