एडीजे कोर्ट संख्या-तीन के बाहर से बुधवार को फरार हुआ जानलेवा हमले का मुल्जिम फरियाद बृहस्पतिवार को 22 घंटे बाद परिजनों के साथ किठौर थाने पहुंच गया। पुलिस से मिन्नत की कि गोली मत मारना। किठौर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। फरारी पर लापरवाही के मामले में एसएसपी ने एक सिपाही अनिल को निलंबित कर दिया था।