फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-34 पर दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, टांग कटकर अलग जो गिरी

Fri, 21 Nov 2025 02:45 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के एनएच-34 पर सलारपुर के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में रजपुरा निवासी युवक निशू सिवाच की मौके पर ही मौत हो गई। कार छोड़कर चालक फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। एनएच -34 पर सलारपुर गांव के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार युवक को टक्कर मार दी। भीषण टक्कर में युवक की टांग कटकर अलग जा गिरी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन

गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव रजपुरा निवासी 35 वर्षीय निशू सिवाच देर रात स्कूटी से नौकरी कर घर लौट रहा था।

सलारपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी सवार निशू की टांग कटकर अलग जा गिरी और मौके पर मौत हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: आज कैब चालक अजब सिंह से होगी जिरह, साहिल-मुस्कान के खिलाफ कसता जा रहा कानूनी शिकंजा

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को पुलिस थाने ले आई। जानकारी के मुताबिक निशू तीन भाई - बहनों में सबसे बड़ा था। उसके दो बच्चे हैं। छोटा भाई शुभम है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। 

नई स्कूटी की हुई टक्कर
निशू सिवाच ने कुछ दिन पहले ही नई एक्टिवा खरीदी थी। इन दिनों वह एक निजी ई-कॉमर्स कंपनी में काम कर रहा था। इस मामले में परिजनों ने टैक्सी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।  

सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही
गंगानगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। सफ़ेद रंग की औरा कार उत्तराखंड नंबर की है इस पर चौधरी टैक्सी सर्विस का स्टीकर लगा है। कार के दोनों और बैग खुले मिले हैं।  आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें