फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ हादसा... पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, बोले- कांग्रेस से हो, आप क्या दोगे

Mon, 16 Sep 2024 09:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

जाकिर कालोनी में मकान गिरने से दस लोगों की मौत हो गई। पीड़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का लोगों ने घेराव कर दिया। 
विज्ञापन
घेराव करते लोगों को समझाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर सियासत चमकाने का आरोप लगाते हुए विरोध कर दिया। कहा कि आप कांग्रेस के सांसद हो, पीड़ितों को क्या देंगे और क्या घोषणा करेंगे। वहीं कुछ ने कहा कि मुसलमान समाज कांग्रेस का पक्का वोटर रहा है, लेकिन कांग्रेस ने उसे केवल ठगा। गहमागहमी बढ़ी तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पूरी घटना की जानकारी दी जाएगी। पार्टी स्तर पर हर संभव मदद की जाएगी। प्रदेश महासचिव बिजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, विशाल वशिष्ठ, रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, चौधरी यशपाल सिंह, अभिमन्यु त्यागी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, डा. अशोक आर्य, शिवकुमार शर्मा, माया प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें