फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा, द आर्यन स्कूल के डायरेक्टर समेत तीन घायल, मीटिंग के लिए जा रहे थे दिल्ली

Sat, 21 Jan 2023 10:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : गाजियाबाद में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में द आर्यन स्कूल के डायरेक्टर समेत तीन लोग घायल घायल हो गए। बताया गया कि डायरेक्टर और प्रधानाचार्य मीटिंग के लिए दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार से दिल्ली जाते समय गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में द आर्यन स्कूल के डायरेक्टर अक्षय सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह घायल हो गए। कार चालक को भी चोटें आईं। हादसा आगे जा रहे ट्रक का डाला टूटने के बाद इससे गिरे सरिये से बचने के प्रयास में हुआ। आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया।

विज्ञापन


मेरठ के कंकरखेड़ा में द आर्यन स्कूल के डायरेक्टर अक्षय सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति सिंह शनिवार सुबह कार से दिल्ली में एक बैठक में शामिल होने के जा रहे थे। रास्ते में गाजियाबाद के पास उनकी कार के आगे सरियों से लदा ट्रक जा रहा था। ट्रक का अचानक डाला खुल गया। इससे सरिये निकल कर नीचे गिरने लगा। इससे बचने के लिए चालक ने कार को दूसरी तरफ मोड़ दिया।

कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक सहित तीनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। वहीं राहगीरों ने घायलों को कार से घायलों का बाहर निकाला। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: हाजी इकबाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, तीसरे दिन भी ग्लोकल यूनिवर्सिटी से सामान बरामद
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौरे पर पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में परिजनों ने घायलों को वैशाली स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हादसे में प्रधानाचार्य प्रीति सिंह की कूल्हे की हड्डी टूट गई, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद डायरेक्टर और चालक को छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें