फायरिंग करते हुए बदमाश का वीडियो वायरल।
- फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद में फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
बताया गया कि यह वीडियो लिसाड़ीगेट का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में बदमाश भीड़ पर तमंचे से फायरिंग करता नजर आ रहा है। वहीं भीड़ भी बदमाश पर पथराव कर रही है, इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बदमाश को पुलिस का कोई खौफ नहीं है।
दरअसल, यह वीडियो मेरठ के मजीद नगर का है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार की दोपहर माजिद नगर का रहने वाला असलम नमाज पढ़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान तीन अज्ञात बदमाशों ने असलम की कमर में गोली मार दी थी। गोली लगने से असलम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
वहीं भीड़ को इकट्ठा होते देख बदमाश पैदल ही भागने लगे। इस दौरान भीड़ ने बदमाशों का पीछा किया तो एक बदमाश छत पर चढ़कर तमंचे से फायरिंग करने लगा। वहीं भीड़ ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश पर पथराव कर दिया।
यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ
उधर, सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश अरफाद को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अरफाद उर्फ कचरू को जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी बदमाशों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल