मेरठ का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रही दो हिस्सों में एक बेटी बार-बार यहीं कह रही हैं कि आई लव यू मम्मी, प्लीज मुझे बचा लो।
मेरठ में 24 मई को शास्त्रीनगर में पीवीएस के एल ब्लॉक चौकी के पास एक हादसा हुआ था जिसमें एक दसवीं की छात्रा (कनक) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रोजाना की तरह उसके दादा जी उसे टयूशन छोड़ने जा रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं बल्कि टक्कर लगने से बाइक चालक (दादा) दूर जाकर पड़े, जबकि छात्रा कनक ट्रक के साथ काफी दूर तक घसीटती हुई चली गईं। इस हादसे में जो हुआ, मौके पर आप होते तो देख न पाते...