फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से टकराई कांवड़, छह कांवड़ियों की मौत, कई झुलसे

Sat, 15 Jul 2023 09:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेकर जाने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। छह कांवड़ियों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भावनपुर में शनिवार को कांवड़ यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कांवड़ लेकर आने के दौरान कई कांवड़िया करंट की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में छह शिवभक्तों की मौत हो गई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से डाक कांवड़ टकराने से चार कांवड़ियों की मौत हो गई। कई कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए। छह की मौत हुई है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मृतकों के नाम हिमांशु, महेंद्र, प्रशांत और लखमी बताए जा रहे हैं। सभी मृतक राली चौहान केे रहने वाले हैं।

इसके अलावा कई घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कांवड़ियों ने घटना के विरोध में जाम लगा दिया है पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। वहीं करंट की चपेट में आकर डीजे भी जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : मेरठ में भीषण हादसा: हाईटेंशन लाइन से टकराई डाक कांवड़, चार शिवभक्तों की दर्दनाक मौत, 16 लोग थे शामिल

बताया गया कि कांवड़ लेने के लिए विशाल, अजय, अभिषेक, मनीष, योगेश, रोहताश, प्रदीप, अनुज, विनीत, सेंसर, महेंद्र, मोहित, प्रिंस, हिमांशु, सूरज और सचिन गए थे। ये सभी शनिवार को कांवड़ लेकर वापस शिवालय की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान भावनपुर थानाक्षेत्र के राली चौहान में बड़ा हादसा हो गया।

कांवड़ियों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों मौके पर दौड़ पड़े। वहीं झुलसे लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मौके पर मौजूद है।

Meerut Accident - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि मेरठ मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मनीष (18) मृत हालत में लाया गया। मेडिकल स्टाफ ने मनीष की मौत की पुष्टि की है। वहीं तीन झुलसे हुए कांवड़ियों के वेदांत अस्पताल शास्त्रीनगर में भर्ती कराए जाने की बात कही जा रही है।

फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतकों के परिजन अस्पताल में बेटों के शव देखते ही बिलख पड़े। सूचना पर पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी भी अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

12 साल के लक्ष्य ने भी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझते हुए दम तोड़ दिया। , विवेक और कई अन्य की बुरी तरह झुलसने के कारण नाजुक हालत बनी हुई है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि झुलसे हुए लोगों को तत्काल उपचार दिलाया जा रहा है।

डॉक्टरों की टीम अस्पतालों में जा रही है। हादसा कैसे हुआ इसको लेकर मजिस्ट्रेट की कमेटी बना दी गई है। वहीं, गांव में पांच कावड़ियों की मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। गुस्साए कांवड़ियों ने रोड जाम कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें