दोनों पोल को हटाने के लिए वेल्डर को बुलाकर उसे कटवाना पड़ा, जिसके बाद वहां से डीजे को निकलवाया।इसके अलावा टोल पर शोर ज्यादा होने के चलते कई बूथ के सीसे भी टूट गए। टोल सुरक्षाधिकारी मनिंदर विहान ने बताया कि बड़ी डीजे कावंड़ होने के चलते पोल को काटने के लिए वेल्डर को बुलाया गया। दो पोल काटकर फिर से कांवड़ को निकलवाया। जिस कारण से टोल पर जाम लगा रहा। कई कांवड़ फंसी रही। पुलिस कर्मी भी डीजे को निकलवाने में लगे रहे।
आज से होगी टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली
सिवाया टोल प्लाजा को कांवड़ यात्रा को देखते हुए तीन दिन पहले टोल प्रबंधन ने फ्री कर दिया था। वहां से भी आने और जाने वाली लेन के बूथ भी हटा दिए थे। जिससे किसी शिव भक्त को कोई परेशानी न हो और टोल कर्मियों को शिव भक्तों की सेवा में लगा दिया था।
टोल महा प्रबंधक प्रदीप चौधरी का कहना है कि अभी डांक कांवड़ और बाइक कांवड़ तेजी से आ रही है। ऐसे में बूथ लेकर टोल चलाना सही नहीं है। रविवार सुबह से टोल प्लाजा को चालू कर टैक्स की वसूली की जाएगी।