फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सिर कटी लाश देख कांप उठे ग्रामीण, धड़ को नोच रहे थे कुत्ते, दर्दनाक वारदात से दहला पूरा गांव

Wed, 12 Apr 2023 08:26 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में गांव के जंगल में सिर कटी लाश मिली है। बताया गया कि लाश को कुत्ते नोच रहे थे। वहीं, लाश को देख ग्रामीण भी कांप उठे।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के चिंदौड़ी कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक की सिर कटी अर्धनग्न लाश मिलने से सनसनी फैल गई। धड़ को कुत्ते नोच रहे थे। रोहटा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अभी शनाख्त नहीं हो पाई है। आसपास के थानों में गुमशुदगी के मामलों के बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन


चिंदौड़ी खास निवासी अक्षय उर्फ लाला का कैथवाड़ी संपर्क मार्ग पर नलकूप है। इसके पास ईंख के खेत में बुधवार सुबह कुछ कुत्ते घूम रहे थे। कुत्तों को देखकर ग्रामीण खेत में पहुंचे तो वहां एक युवक की गर्दन कटी लाश पड़ी थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना रोहटा पुलिस को दी। पुलिस ने खेत में गर्दन तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी सफलता नहीं मिली।

मृतक के शरीर पर अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा भी नहीं था। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें: मेरठ विशु हत्याकांड: घरों में कैद थीं महिलाएं, आंखों के सामने उजाड़ दिए घर, ये तस्वीरें हैं गवाह

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहटा रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की शनाख्त कराने का प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी 30 साल से कम लग रही है। मौके पर खून नहीं मिला है, उससे लग रहा है कि युवक की हत्या कहीं और करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया। थानों में गुमशुदगी के बारे में जानकारी ली जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: कत्ल...कत्ल...कत्ल, पिता-चाचा और बुआ को बारी-बारी से उतारा मौत के घाट, मंजर देख कांप उठी रूह

सोची समझी प्लानिंग से की गई हत्या
जिस तरह से युवक के शरीर पर एक अंडरवियर के अलावा कोई कपड़ा नहीं मिला है। गर्दन काटकर कहीं ओर फेंकी गई है। उसको देखकर लग रहा है कि हत्यारों ने युवक की हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की है। माना जा रहा है कि रात के समय हत्यारे शव को यहां पर फेंक गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें