फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क पर युवक युवती में अनबन हुई, भीड़ ने समझा छेड़छाड़, युवक की पिटाई, बाद में सच आया सामने

Thu, 06 Nov 2025 11:59 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में सड़क पर प्रेमी जोड़े के बीच अनबन के बाद भीड़ ने छेड़छाड़ की गलतफहमी में युवक को पीट दिया। युवती के बताने पर बाद में मामला स्पष्ट हुआ। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क पर खड़े एक प्रेमी जोड़े के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। युवती ने प्रेमी पर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। उसी समय वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने इसे छेड़छाड़ का मामला समझ लिया।

युवक द्वारा समझाने की कोशिश के बावजूद भीड़ एकत्र होती गई और लोगों ने युवक को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रेमिका वहां से चली गई, जिससे भीड़ को और गलतफहमी हो गई। युवक बार-बार कहता रहा कि वह लड़की को जानता है, लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: धर्म छिपाकर कोर्ट मैरिज और उत्पीड़न का आरोप, पीड़िता ने बेटी की सुरक्षा को लेकर जताई आशंका

घटना का वीडियो पास से गुजर रहे एक राहगीर ने बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने युवक को भीड़ से छुड़ाया।

बाद में युवक ने युवती को फोन कर घटना की जानकारी दी। युवती ने साफ कहा कि दोनों के बीच केवल नोकझोंक हुई थी और किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई थी। इसके बाद भीड़ शांत हुई और युवक को जाने दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें