फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसी मां: प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चे मार डाले,हत्या से पहले मासूमों के हाथ-पैर बांध डाला था बेड के अंदर

Fri, 24 Mar 2023 11:29 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : मेरठ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने दो बच्चों को मार डाला। बताया गया कि कत्ल से पहले दोनों मासूमों के हाथ-पैर बांधकर बेड के अंदर डाला था।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग ने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने वार्ड 65 से पार्षद रहे सऊद फैजी, निशा बेग, साद, आरिफ, कोसर और एक अन्य महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद फैजी के यह बताने पर कि हत्या के बाद दोनों बच्चों के शव भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिए हैं, आधी रात को ही पुलिस गंगनहर में भाई-बहन के शवों की तलाश में जुट गई।

लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग पत्नी निशा बेग, बेटे मेराब (10) व बेटी कोनेन (6) के साथ रहते हैं। मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। बुधवार शाम 7:30 बजे भाई-बहन लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस दिनभर सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: धमकी से दहशत में परिवार, बच्चों को नहीं भेजते स्कूल, घर का सामान भरकर पलायन की तैयारी

विज्ञापन

सर्विलांस से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल के दौरान पूर्व पार्षद सऊद फैजी और बच्चों की मां निशा बेग के बीच लंबे समय तक बातचीत होना पाया गया। पुलिस की कार्रवाई के पहले इस बारे में भनक लगते ही फैजी फरार हो गया था। 

इसके बाद पुलिस ने रात में निशा और फैजी के तीन रिश्तेदारों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। एक घंटे बाद फैजी खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि निशा से शादी करने के लिए उसने दोनों बच्चों की हत्या की है।

यह भी पढ़ें: कुट्टू के आटे से सावधान: यहां व्रत का भोजन खाकर बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की हालत, हर तरफ मचा हड़कंप,तस्वीरें

हत्या से पहले मासूम बच्चों को हाथ-पैर बांधकर डाला गया था बेड के अंदर
मां और बच्चों के रिश्ते तार-तार करने वाली इस घटना में हत्या से पहले सऊद फैजी और निशा ने दोनों बच्चों के हाथ-पैर बांधकर बेड के बॉक्स में डाल दिए थे। हालत बिगड़ने पर दोनों को बाहर निकाला और नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, पूर्व पार्षद बच्चों के शव गंगनहर में फेंकने के लिए अपनी कार की डिग्गी में रखकर भोला की झाल ले गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें