फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 50 हजार की सुपारी लेकर स्क्रैप कारोबारी को मारी थी गोली, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल

Thu, 24 Aug 2023 02:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार को मुठभेड़ में सुपारी किलर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस की गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस से गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुपारी किलर काशिफ उर्फ कीड़ा घायल हो गया। आरोपी बदमाश ने 50 हजार की सुपारी लेकर स्क्रैप कारोबारी जलालुद्दीन को पांच गोली मारी थीं। गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सुपारी किलर  पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की गली नंबर-29 निवासी जलालुद्दीन (55) कारोबारी है। उनकी खैरनगर में दुकान हैं, जहां पुराना तांबा व पीतल खरीदने का काम करते हैं।

जलालुद्दीन के बड़े भाई हाजी बिलाल का पत्नी नाजमा से विवाद चल रहा था। बीती चार मई 2022 में बिलाल की हत्या गाजियाबाद के लोनी में हो गई थी। जिसमें नाजमा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसके बाद पुलिस ने नाजमा को जेल भेज दिया था। बिलाल की हत्या में जलालुद्दीन और उसका भाई ग्यासुद्दीन पैरवी कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग होते ही दंपती ने नवजात का नाम रखा विक्रम, बोले -बेहद खुशी का दिन

विज्ञापन

मंगलवार को जलालुद्दीन अपने दूसरे मकान इंचौली के कुआं पट्टी गए थे। वहां से वापस लौटते समय सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत लाइन के पास बाइक पर आए दो बदमाशों ने जलालुद्दीन को पीछे से पांच गोली मार दीं। पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया।

एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि घटना के संबंध में घायल के भाई ने तहरीर दी है। पुलिस पुराने विवाद को लेकर भी जांच कर रही हैं। घटनास्थल के आसपास की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। एक बदमाश को गुरुवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें