हस्तिनापुर में स्थित डायमंड होटल पर पुलिस ने रविवार को सूचना मिलने के बाद छापा मार दिया। चेकिंग के दौरान होटल के कमरों में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। आठ युवतियों समेत 14 लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
1 of 5
युवतियों को थाने ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर कस्बे में संचालित एक होटल पर रविवार को पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की कार्रवाई से होटल में मौजूद युवक-युवतियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने होटल के कमरों की जांच करते आपत्तिजनक हालत में आठ युवतियों और छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कस्बे में संचालित अन्य होटलों के संचालकों में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
2 of 5
युवतियों को थाने ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, कस्बे में अवैध रूप से होटल संचालित किए जाने और वहां संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर पुलिस टीम ने रविवार को कस्बे के मार्ग पर स्थित डायमंड होटल पर छापेमारी की। अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से होटल में मौजूद लोगों में खलबली मच गई। पुलिस ने होटल के कमरों और रजिस्टर समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन
3 of 5
युवकों को थाने ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
होटल के कमरे खुलवाकर चेकिंग की गई तो कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस होटल के संचालन से संबंधित दस्तावेज और वहां आने वाले लोगों की एंट्री भी जांच रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि होटल में किन परिस्थितियों में युवक-युवतियों को कमरे उपलब्ध कराए गए थे। पुलिस की कार्रवाई की खबर कस्बे में तेजी से फैल गई। इसके बाद आसपास संचालित हो रहे अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया। कई संचालक होटल बंद कर फरार हो गए।
4 of 5
होटल के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि होटल संचालन में नियमों का उल्लंघन या कोई अन्य अनियमितता सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस होटल में मिले युवक युवतियों को थाने लेजाकार पूछताछ कर रही है।
अवैध रूप से संचालित है होटल
हस्तिनापुर कस्बे में जिस होटल पर पुलिस ने छापेमारी की, उसके संचालन को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि होटल का संचालन नियमों के विपरीत किया जा रहा था। पुलिस होटल के दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात की जांच कर रही है। इस होटल में इससे पहले भी रैकेट पकड़ा जा चुका है।