फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: परतापुर स्थित प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ियां मौके पर, मचा हड़कंप

Mon, 16 Oct 2023 03:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक प्रिंटिंग प्रेस में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। कई घंटे से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के सरस्वती इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्रिंटिंग प्रेस कंपनी में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग ने दूसरी मंजिल से लेकर तीसरी मंजिल तक विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं आग लगने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। वहीं बताया जा रहा है कि आग लगने से करोड़ों का माल के जलने की आशंका जताई जा रही है। एक दर्जन से ज्यादा फायर ब्रिगेड के टैंकर मौके पर मौजूद हैं। कई घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग - फोटो : Amar Ujala
जानकारी के अनुसार परतापुर स्थित सिटी ऑफ सेट प्रिंटिंग प्रेस है।आज दोपहर को अचानक ही इमारत में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि चंद ही मिनटों में दूसरी व तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले नरेश रस्तोगी व उनके भाई की यह प्रिंटिग प्रेस है। सीएफओ ने बताया कि आग काफी भीषण है, दूसरे जिलों से भी फायर की गाड़ियां मंगाई गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें