मेरठ में खरखौदा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। महिला ने बताया कि उसने पांच साल पहले अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। परिजनों की धमकी के चलते उसने गांव छोड़ दिया। लेकिन इसके बावजूद मायके वालों ने उसकी ससुराल वालों के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।