फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: टूल किट से वंचित रहे कारीगरों ने सीडीओ का घेराव किया, उठाई ये मांग

Sat, 24 Dec 2022 03:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बिनौली में टूल किट मिलने से वंचित रहे कारीगरों ने सीडीओ का घेराव कर अपनी मांग रखी। आरोप है कि टूल किट वितरण करने वाले लोगों ने किसी को प्रशिक्षण भी नही दिया और
विज्ञापन
ब्लॉक बिनौली पर सीडीओ का घिराव कर अपनी समस्या रखते कारीगर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बिनौली में टूल किट मिलने से वंचित रहे अलग-अलग कार्य करने वाले कारीगरों ने शनिवार को खंड विकास मुख्यालय बिनौली पर सीडीओ का घेराव कर उनके सामने अपनी समस्या रखी। इस दौरान उन्होंने किट वितरण करने वाले लोगों पर उन्हें किट नही देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन




जल जीवन मिशन के तहत शुक्रवार को ब्लॉक बिनौली पर प्लम्बर, राजमिस्त्री, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर व फिटर का कार्य करने वाले कारीगरों को टूल किट का वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat News: थाना बिनौली पर तैनात सिपाही की कैंसर से मौत
विज्ञापन


संबंधित कार्य करने वाले कारीगरों का आरोप है कि टूल किट वितरण करने वाले लोगों ने किसी को प्रशिक्षण भी नही दिया और ये कार्य न करने वाले लोगों को किट का वितरण कर दिया।

जब वह किट लेने पहुचें तो उन्हें शनिवार को आने की बात कहकर लौटा दिया। किट लेने के लिए कारीगर लोग ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से 12 बजे तक बैठे रहे लेकिन किट देने कोई नही आया।
विज्ञापन


इस दौरान वहां पहुंचे सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल व बीडीओ राजीव कुमार का कारीगरों ने घिराव कर उनके सामने अपनी समस्या रख किट उपलब्ध कराने की मांग की। अधिकारियों ने उन्हें किट दिलवाने का आश्वाशन दिया।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें