फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुकान पर डाला बदन सिंह बद्दो के नाम का ताला, पल्लवपुरम में कब्जे को लेकर घमासान

Thu, 31 Oct 2024 12:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पल्लवपुर में एक दुकान को लेकर विवाद चल रहा है। किराएदार दुकान खाली नहीं कर रहा है, जबकि मालिक खाली कराना चाहते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रांसपोर्ट नगर में बदन सिंह बद्दो के नाम से एक ट्रांसपोर्टर सुमित त्यागी के साथ मारपीट की गई। उनकी किराए की दुकान पर जबरन ताला डाल दिया और दो ट्रक को क्रेन से हटवा दिया। ट्रांसपोर्टर ने टीपी नगर पुलिस से शिकायत की है। वहीं दुकान मालिकों का कहना है कि उनकी दुकान पर कब्जा किया जा रहा है। दुकान किराए पर दी थी, कोई बेची तो नहीं थी। पुलिस का कहना है कि दुकान खाली कराने को लेकर दोनों पक्षों का विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन

 

पल्लवपुरम निवासी सुमित त्यागी का कहना है कि उन्होंने 2017 में एक दुकान सात हजार रुपये महीने किराए पर एक व्यापारी से ली थी। व्यापारी का देहांत हो गया। अब दुकान का मालिकाना हक उनके पोते व बेटों के पास है। सुमित ने आरोप लगाया कि दुकान मालिक ने उनकी किराए की दुकान का जबरन ताला तोड़ दिया। बदन सिंह बद्दो का नाम लेकर धमकाया। इसके बाद दुकान में अपना ताला डाल दिया। 
 
विज्ञापन

वहीं दुकान मालिकों का कहना है कि दुकान हमारी है और किरादार कब्जा करने की नीयत से खाली नहीं कर रहा है, बताओ इसमें हमारी क्या गलती है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि टीपी नगर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें