फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसीनो केस: मेरठ के सफेदपोशों पर गिरफ्तारी का खतरा, डीवीआर अनलॉक, भागते हुए साफ दिख रहे अमीरजादे

Thu, 31 Oct 2024 12:01 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

होटल हारमनी इन में कसीनो चलता पकड़ा गया था। मौके से डेढ़ करोड़ के कॉइन बरामद हुए थे। दिल्ली और मुंबई की मॉडल्स अर्द्धनग्न होकर डांस कर रही थीं। 
विज्ञापन
मेरठ में कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में चल रही कैसीनो पार्टी मामले में पुलिस की जांच लगातार जारी है। होटल के सीसीटीवी की डीवीआर पुलिस ने एक्सपर्ट की मदद से ऑनलॉक कर ली है। पुलिस ने होटल की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इनमें कुछ सफेदपोश भी बताए गए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द कई आरोपियों के चेहरे बेनकाब होंगे।
विज्ञापन

 

हारमनी इन होटल में पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मुकदमे में शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, साझेदार राजेश मिगलानी निवासी सम्राट पैलेस (हैंडलूम व्यापारी), राजेश जुनेजा निवासी सोतीगंज (मेटल कारोबारी), अशोक तनेजा निवासी पंचवटी परतापुर (गुब्बारा फैक्टरी), और अमित चांदना निवासी बेगमबाग (मोटर के तार की ट्रेडिंग) समेत 15 लोगों को नामजद किया था।
 

इसमें होटल के मैनेजर समेत तीन स्टाफ के लोग भी शामिल थे। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आठ आरोपियों के बयान दर्ज कर चुकी है। सभी ने अपने बयानों में कैसीनो खेलने से इन्कार कर दिया। छापामारी के दौरान पुलिस ने होटल के अंदर से सीसीटीवी फुटेज की डीवीआर भी कब्जे में ली थी। होटल स्वामी की तरफ से डीवीआर का पासवर्ड नहीं बताया गया था, जिसकी वजह से वह खुल नहीं पाया।
 
विज्ञापन

बुधवार को एक्सपर्ट बुलाकर डीवीआर को खोल लिया गया। सीसीटीवी में छापामारी के दौरान होटल से भागते हुए लोग भी कैद हो गए। उनकी फोटो भी निकाली जा रही है। पुलिस जल्द ही इन लोगों को नोटिस भेजकर बयान दर्ज करेगी।
एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि यहां से भागने वालों के नाम भी जल्द उजागर होंगे। सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें