शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सोमवार को कुत्तों के झुंड ने कक्षा 9 के छात्र पर हमला कर दिया। छात्र स्कूटी से गिर गया। कुत्तों ने छात्र को 10 जगह काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। छात्र की चीख पुकार सुनकर आए आसपास के लोगों ने कुत्तों को खदेड़ा। छात्र को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया है।