मेरठ में दौराला रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को एक युवती ने दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस के सामने खड़े होकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने मामले की सूचना दौराला पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मामला जीआरपी से जुड़ा होने के चलते दौराला पुलिस ने जीआरपी को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
सोमवार को लगभग चार बजे गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन दौराला स्टेशन के पास पहुंची। इस दौरान पहले से ही वहां घूम रही एक युवती अचानक ट्रेन के सामने आकर खड़ी हो गई। वहां, मौजूद लोगों ने शोर भी मचाया। लेकिन, ट्रेन के नजदीक आ जाने के चलते युवती को बचाने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सके। जिस कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी के इन मंदिरों में जाना है तो ध्यान रखें ड्रेस कोड, अमार्यादित वस्त्रों में नहीं मिलेगी एंट्री
इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, युवती के ट्रेन के सामने आत्महत्या कर लेने की सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दौराला थाना प्रभारी ने बताया कि मामला जीआरपी से जुड़ा है। युवती के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्रेन के सामने खड़े होने के चलते शव क्षत-विक्षत हो गया है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस