फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GAZAB: मेरठ में कमिश्नर का कुत्ता चोरी, प्रशासन में मची खलबली, अब घर-घर ढूंढ रही पुलिस

Mon, 26 Jun 2023 03:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में कमिश्नर के पालतु कुत्ते के चोरी होने की खबर जैसे ही फैली तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने कुत्ते की तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। अब पुलिस के साथ नगर निगम की टीम भी कुत्ते की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
कुत्ते की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. का पालतू कुत्ता चोरी हो गया हैं। इसकी जानकारी लगने पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी में खलबली मच गई। पुलिस प्रशासन टीम कमिश्नर के कुत्ते को ढूंढने में लगी हुई है, 18 घंटे बीतने के बावजूद कुत्ते का कोई भी सुराग नहीं लगा हैं। 

विज्ञापन


कमिश्नर आवास से रविवार शाम 6 बजे साइब्रेयन हस्की ब्रीड का कमिश्नर का कुत्ता गायब हो गया। कमिश्नर आवास में तैनात पुलिस वालों ने कुछ देर तक तो कुत्ते का इंतजार किया और फिर आसपास में उसको ढूंढना शुरू किया।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, पथेर के गड्ढे में गिरकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर होने के बाद भी कुत्ते का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने कमिश्नर इसकी जानकारी दी। कमिश्नर में स्टाफ को फटकार लगाई तो पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई हैं।

पुलिस प्रशासन के साथ अब निगम की टीम भी कुत्ते की तलाश में लग गई है। हालांकि अभी कुत्ते के चोरी या गायब होने की लिखित में कोई शिकायत नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें