फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नवजात को सड़क किनारे छाेड़ा, ठंड में तड़प-तड़प कर दम तोड़ गई मासूम

Tue, 04 Nov 2025 03:57 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की न्यू शिवलोक कॉलोनी में एक नवजात बच्ची को मंगलवार अल सुबह सड़क किनारे फेंक दिया गया। ठंड की वजह से उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को दफना दिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
- फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र की न्यू शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। कॉलोनी के रास्ते में एक नवजात बच्ची बेसहारा हालत में पड़ी मिली। जब तक लोगों ने उसे देखा, तब तक ठंड के कारण उसकी सांसें थम चुकी थीं।

कॉलोनी के लोगों ने मानवता दिखाते हुए बच्ची को कपड़े में लपेटकर सम्मानपूर्वक दफना दिया। यह जगह अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट प्रतिपाल के घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। लोग कह रहे हैं कि यह विरोधाभास समाज पर बड़ा सवाल छोड़ जाता है कि जहां एक बेटी देश का नाम रोशन करती है, वहीं दूसरी बेटी को जन्म के तुरंत बाद सड़क पर छोड़ दिया जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: साैरभ हत्याकांड: कैब चालक की कोर्ट में गवाही, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर नीले ड्रम में सील किया था पति का शव

विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि नवजात को वहां किसने छोड़ा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है। कॉलोनी के लोगों ने इस घटना को लेकर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। कई लोगों ने इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कराने की बात भी कही है।

वहीं, गंगानगर थाना पुलिस ने कहा है कि उन्हें अभी इसकी औपचारिक जानकारी नहीं मिली है। सूचना मिलते ही मामले की जांच शुरू की जाएगी और आसपास के कैमरों की फुटेज चेक की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें