फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: मेरठ-करनाल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 26 वर्षीय युवक की मौत, साथी घायल

Sat, 22 Aug 2026 04:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू पुल पुलिस चौकी के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय फरमान की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी शाहदत घायल हुआ है।
विज्ञापन
anuj crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सरधना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नानू पुल पुलिस चौकी के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार फरमान और उसका साथी शाहदत गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि शाहदत का उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हत्या: ये मुझे मार डालेंगे....! शीबा ने भाई को की थी आखिरी कॉल, फिर स्विच ऑफ हुआ फोन, इस हाल में मिली लाश

विज्ञापन

मेरठ जाते समय हुआ हादसा
रुहासा गांव निवासी फरमान अपने साथी शाहदत के साथ बाइक से मेरठ जा रहा था। जैसे ही दोनों नानू पुल पुलिस चौकी के सामने पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में फरमान की मौत
हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद फरमान को मृत घोषित कर दिया। वहीं शाहदत का उपचार जारी है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने फरमान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए जांच कर रही है और आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें