ढाई सौ बकरियों को कराया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मोटरबोट से चला बचाव अभियान
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात का आकलन करने के बाद स्थानीय पुलिस की मोटरबोट की सहायता से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक एक-एक कर सभी बकरियों को मोटरबोट के माध्यम से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। कई घंटे की मेहनत के बाद करीब 250 बकरियों का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया गया।
यह भी पढ़ें: मेरठ छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व विधायक संगीत सोम, आर्थिक मदद का एलान, न्याय का दिलाया भरोसा
ढाई सौ बकरियों को कराया रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने की प्रशासन की सराहना
राहत अभियान के दौरान किसी भी बकरी की जान नहीं गई और कोई अप्रिय घटना भी नहीं हुई। प्रशासन ने पशुपालकों से जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तुरंत पुलिस या प्रशासन को देने की अपील की है।
स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर राहत अभियान चलने से बड़ी संख्या में बकरियों की जान बच गई। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है।