मेरठ जनपद के मवाना में एक चोरी का मामला सामने आया है। मवाना के कोऑपरेटिव बैंक में बुधवार को लोकतंत्र सेनानी व कांग्रेस नेता विनोद कुमार कामिल उर्फ बिल्लो निवासी मोहल्ला हीरालाल कुछ रुपये जमा करने गए थे। इसी दौरान एक युवक उनके बैग से 24 हजार रुपये उड़ा ले गया।