मेरठ शहर के लोहियानगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। शनिवार को 23 वर्षीय युवक अमन ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
अमन, स्थानीय निवासी बृज गोपाल का बेटा था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह वह जब काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आया तो दरवाजा तोड़ा गया, अंदर का नज़ारा देखकर घर में कोहराम मच गया।
अमन पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ था। परिवार वाले उसे फौरन डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोहल्ले के लोगों द्वारा सूचना देने पर थाना लोहियानगर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अमन काफी समय से काम न मिलने के चलते मानसिक तनाव में था। हालांकि पुलिस ने फिलहाल सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं होने की बात कही है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।