महिला ने पति के कहने पर युवक रविंद्र से न केवल बातचीत बंद कर दी, बल्कि फैक्टरी की नौकरी भी छोड़ दी और फिलहाल हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट में काम कर रही थी।
दो दिन पहले जब वह काम से लौट रही थी, तब आरोपी रविंद्र ने रास्ते में महिला को रोककर बदसलूकी की और विरोध करने पर जमकर मारपीट कर दी। महिला के चिल्लाने पर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस टीमें उसकी तलाश में हैं।