पूर्व इलाही बख्श कच्चा दगड़ा निवासी शमा की बेटी मुस्कान (22) का निकाह करीब चार वर्ष पूर्व आदिल पुत्र असलम चौधरी निवासी पूर्वा इलाही बख्श के साथ हुआ था। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आदिल कम दहेज लाने को लेकर मुस्कान के साथ अकसर मारपीट, गाली-गलौज और उत्पीड़न करता था।
बताया गया कि चार अक्तूबर 2026 की रात करीब 11 बजे आदिल अपनी पत्नी मुस्कान को लेकर अपनी सास की बहन सलमा के घर पहुंचा। दोनों रात में वहीं रुके। आरोप है कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे आदिल ने मुस्कान की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया।
घटना के बाद पीड़िता की मां शमा ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को तहरीर देकर पति आदिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी देखें...
सहारनपुर: सोलानी नदी में पुल के नीचे मिला युवक का शव, नोच रहे थे कुत्ते; पुलिस की जांच में सामने आई ये बात