फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कपड़ा व्यापारी से मांगी 20 लाख की रंगदारी, दुकान के फर्श पर पड़े पत्र को पढ़कर चकराया दिमाग

Thu, 21 Mar 2024 01:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में एक कपड़ा व्यापारी से बदमाशों द्वारा 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में गुरुवार सुबह कपड़ा व्यापारी से दो युवकों ने 20 लाख की रंगदारी मांग ली। मामले की जानकारी होने के बाद कपड़ा व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित का कपड़ा व्यापारी ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


सरधना रोड स्थित नगलाताशी गांव निवासी साहिल पुत्र जागीर सैफी ने थाने पर तहरीर देते हुए की उसकी सरधना रोड पर फैशन विला के नाम से कपड़े की दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। दुकान का शटर उठाते ही एक लेटर उसे फर्श पर पड़ा मिला। जिस पर कपड़ा व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगी गई।

यह भी पढ़ें:  BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रंगदारी नहीं देने पर पीड़ित व्यापारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लेटर को पढ़ने के बाद व्यापारी के होश उड़ गए। पीड़ित व्यापारी ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पीड़ित व्यापारी थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है की तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें