फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: घर के बाहर खेल रहा 18 माह का बच्चा तालाब में डूबा, गांव में मच गई ढूंढ; 4 घंटे बाद मिली लाश

Wed, 06 May 2026 09:00 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

गाजियाबाद के लोनी से चीकू बैंसला का पुत्र डुग्गू अपनी मां के साथ मामा के घर मेरठ के गांव चंदपुरा में आया हुआ था। बुधवार को वह घर के बाहर खेलते हुए तालाब में गिर गया। पड़ोसियों ने सोचा कोई पड़ोसी बच्चे को ले गया होगा।
विज्ञापन
डुग्गू की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा क्षेत्र के गांव चंदपुरा में मामा के घर आए 18 माह के मासूम डुग्गू की घर के बाहर खेलते हुए तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजन बच्चे के शव को अपने गांव ले गए। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर तालाब की सफाई न कराने और दबंगों द्वारा तालाब पर कब्जा करने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन


 

लोनी थाना क्षेत्र के डगरपुर गांव निवासी चीकू बैंसला का 18 माह का बेटा डुग्गू अपनी मां राखी के साथ मामा के गांव चंदपुरा आया था। बुधवार सुबह करीब 10 बजे डुग्गू घर के बाहर खेल रहा था। खेलते खेलते हुए वह सामने ही बने तालाब किनारे पहुंच गया। अचानक वह तालाब में गिर गया। तालाब में कूड़ा अटा होने के कारण परिजनों को जानकारी नहीं हुई। 
 

परिजनों का कहना है कि आए दिन पड़ोसी बच्चे को प्यार में अपने साथ कई कई घंटे तक ले जाते थे। जब दोपहर दो बजे तक बच्चे की कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद बच्चे का शव शाम के समय पानी पर उतराता मिला। यहां से निकालकर उसे डॉक्टर के यहां ले जाया गया। चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। 
 
विज्ञापन

सूचना के बाद डुग्गू के लोनी निवासी अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव को अपने साथ ले गए। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर तालाब की सफाई न करने व दबंगों द्वारा तालाब की जमीन पर कब्जा करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब को कब्जा मुक्त कराकर उसकी सफाई की गई होती तो ऐसी घटना ना होती।

ये भी देखें...
Meerut: यूट्यूबर शादाब जकाती के कॉम्प्लेक्स पर आवास विकास ने लगाई सील, हाल ही में हुआ था उद्घाटन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें