फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत नजारा : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर 15 हजार छात्र छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, लिया ये संकल्प

Tue, 23 Jan 2024 11:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में युवाओं सहित अन्य लोगों ने नेताजी को नमन कर संकल्प लिया। युवाओं ने संकल्प लिया कि आगे बढ़ेंगे और देश को भी सशक्त बनाएंगे।

विज्ञापन
मानव श्रृंखला से बनाई आकृति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज का गठन करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से कार्यक्रम हुए। इसमें युवाओं सहित अन्य लोगों ने नेताजी को नमन कर संकल्प लिया...अपनी ताकत पहचानेंगे। आगे बढ़ेंगे और देश को भी सशक्त बनाएंगे। पथ संचलन, मानव शृंखला के साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विचारों के माध्यम से इस क्रांतिकारी को याद किया गया।

विज्ञापन

मेरठ में पीएल शर्मा स्मारक मैदान में नेताजी की जयंती पर विभिन्न स्कूलों की ओर से पथ संचलन किया गया। डीएम दीपक मीणा ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मुख्य वक्ता सुशील पंडित ने कहा कि राम मंदिर बनना यह वामन अवतार जैसा पहला पग है। अब तीन पग में पूरे देश का वैभव वापस लाना है। कवि सम्मेलन भी हुआ। कार्यक्रम अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया

 

Trending Videos

भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे
पीएल शर्मा स्मारक में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का संचालन सुमनेश सुमन ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली चलो बोल कर जाने कहां खो गया, देश के लिए सुभाष तू तो वरदान था...। कवि सुदीप भोला ने सुनाया-मंदिर निर्माण पर कविता सुनाई। श्रीकांत ने कहा- जो प्राणों को ले हाथ में थे अंत तक लड़े, मां भारती के लाडले सुभाष को नमन। अभय निर्भीक ने सुनाया-भारत माता का हरगिज सम्मान नहीं खोने देंगे, अपने पूज्य तिरंगे का अपमान नहीं होने देंगे।




यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश


इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. मृदुला शर्मा ने कहा कि नेताजी जीवन में संघर्ष को महत्व देते थे। उनका मानना था कि संघर्ष इंसान को बेहतर बनने में मदद करता है। उनमें भी संघर्ष से आत्मविश्वास पैदा हुआ। प्रवक्ता अनुपम निधि ने कहा कि नेताजी का नाम इतिहास में अमर है। अर्चना भास्कर, वंदना सिंह, प्रमिला, अंबिका देवी, कंचन सिंह, नफीसा खालिद, सुषमा बिन्द, मनु आदि रहीं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक में हवन किया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें