टक्कर के बाद सड़क पर पलटा ई-रिक्शा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में यहिया गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए सरधना के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
चालक वाहन समेत फरार
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बताया गया कि परिजन शव का परीक्षण कराने के पक्ष में नहीं हैं, जबकि पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है। हादसे के बाद आरोपी चालक जुगाड़ वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।