फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: पश्चिमी यूपी में नौतपा का कहर, लू और उमस से बेहाल लोग, 31 मई तक बारिश का अलर्ट

Thu, 28 May 2026 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नौतपा के दौरान भीषण गर्मी, लू और उमस ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। मौसम विभाग ने 31 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

 

विज्ञापन
वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मई की तपती दोपहर और आग उगलते सूरज के बीच नौतपा का असर अब अपने चरम पर पहुंच गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को भीषण गर्मी, लू और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने ऐसा कहर बरपाया कि दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगीं और बाजारों में सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन


लू और उमस का दोहरा हमला
नौतपा के दौरान चल रही गर्म हवाओं और बढ़ती उमस ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलते दिखाई दिए। दोपहर के समय शहर की सड़कें लगभग खाली रहीं, जबकि गलियों और बाजारों में भी सामान्य दिनों की तुलना में बेहद कम चहल-पहल नजर आई। भीषण गर्मी का असर केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों पर भी दिखाई दिया। जगह-जगह जानवर छांव और पानी की तलाश करते नजर आए।

यह भी पढ़ें:  Eid UL Ajha: पश्चिमी यूपी में शांति और सुरक्षा के बीच हुई नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ, मेरठ में छावनी बना चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मई तक मौसम बदलने के संकेत
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार 28 से 31 मई के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दौरान तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कई क्षेत्रों में लगभग 30 मिलीमीटर तक वर्षा दर्ज की जा सकती है। बारिश के बाद तापमान में चार से पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

किसानों को दी गई विशेष सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार तेज हवाओं और बारिश की आशंका को देखते हुए इस दौरान सिंचाई और कीटनाशक छिड़काव से बचना चाहिए, ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे। 
विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में अचानक बदलाव के चलते खेतों में अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें