फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: इंचौली में जहर देकर मार डाले 12 पशु, जहरखुरानी गैंग का एक बदमाश पकड़ा, पानी पिला-पिलाकर पीटा

Sun, 29 Jun 2025 03:39 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

तीन दिनों में क्षेत्र के क्षेत्र के आठ गांवों में करीब 12 पशु जहर का इंजेक्शन देकर मार दिए गए। ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर सच उगलवा लिया। आरोप लगाया कि इन पशुओं का मांस होटलों पर बेचा जा रहा था। 
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंचौली क्षेत्र के आठ गांवों में जहरखुरानी गैंग ने इंजेक्शन देकर एक दर्जन पशुओं को मार डाला। साधारणपुर गांव में मरे पशु को गाड़ी से उठाने आए दो युवकों पर ग्रामीणों को शक हुआ। एक युवक भाग गया। फरमान को पकड़कर पीटा तो पूरा सच उगल दिया। तीन घंटे जमकर हंगामा हुआ। पुलिस किसी तरह आरोपी को छुड़ाकर ले गई। 
विज्ञापन

 

आरोपी फरमान को ग्रामीणों से छुड़ाकर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
पिछले तीन दिनों में इंचौली थाना क्षेत्र के गांव फिटकरी, कुनकुरा, नंगला शेखू, इंचौली, तोफापुर, मैथना सहित आठ गांवों में मवेशियों की मौत हो रही थी। शनिवार शाम से रात तक करीब पांच और पशुओं की मौत हो गई। रविवार सुबह साधारणपुर गांव में मरी हुई भैंस को पिकअप गाड़ी से उठाने फरमान और उसका साथी पहुंचे। 
 

पुलिस के सामने हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वहां ग्रामीणों को शक हुआ और पूछताछ की, तो एक युवक भाग निकला। ग्रामीणों का कहना है कि एक युवक फरमान को पकड़कर पीटा तो उसने सच उगलना शुरू कर दिया। उसने बताया कि अपने साथियों के साथ मिलकर वह मवेशियों को जहर के इंजेक्शन लगाते थे। कुछ घंटों में पशु की मौत हो जाती थी। वे मेरे हुए मवेशियों को भावनपुर के हसनपुर में तालाब के पास ले जाकर काट देते थे। ग्रामीणों का आरोप है कि मरे हुए मवेशियों का मांस होटलों पर सप्लाई किया जा रहा था। 
 

ग्रामीणों ने फरमान को पानी पिलाया और फिर पीटना शुरू कर दिया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर इंचौली थाने से एसआई तीरथ सिंह व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपी को सौंपने से मना कर दिया। मौके पर एसडीएम को बुलाने की मांग करने लगे और कहा कि हमें पशुओं का मुआवजा चाहिए। काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा। 
 
विज्ञापन

सभी ग्रामीणों ने दी तहरीर
इस मामले में आठ गांवों के ग्रामीणों ने एकसाथ इंचौली थाने पर तहरीर दी। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि एक आरोपी को ग्रामीणों ने सौंपा है। मामले को जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें