फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हस्तिनापुर में राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए 1100 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित, आम बजट में मिला था तोहफा

Sat, 08 Feb 2020 12:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हस्तिनापुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आम बजट में हस्तिनापुर को राष्ट्रीय संग्रहालय का तोहफा मिलने के बाद शासन-प्रशासन के बीच मंथन शुरू हो गया है। डीएम कैंप कार्यालय में शुक्रवार को इस बाबत बैठक हुई। इसमें हस्तिनापुर के प्राथमिकता के पांच स्थलों समेत 17 से ज्यादा स्थलों का जीर्णोद्धार और विकास कार्य कराने पर विमर्श किया। वहीं, राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए हस्तिनापुर स्थित आईटीआई के समीप 1100 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित किए जाने की जानकारी दी। इस संबंध में लखनऊ में सोमवार को नियोजन विभाग द्वारा बैठक बुलाई गई है। 

विज्ञापन


डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि पर्यटन स्थलों को विकसित कर हस्तिनापुर को विश्व पटल पर लाया जाएगा। उन्होंने पर्यटन स्थलों पर प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं कैंटीन बनाए जाने की मांग उठाई। वहीं, डीएम अनिल ढींगरा ने कहा कि राष्ट्रीय संग्रहालय के लिए चिह्नित भूमि नगर पालिका की है। इसका वह जल्द निरीक्षण करेंगे।

200 मीटर में घाट, 400 मीटर में बनेगा सरोवर
क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने बताया कि द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर, पांडवेश्वर महादेव मंदिर, बूढ़ी गंगा का जीर्णोद्धार (विद्या माता जी के आश्रम के समीप दीपदान के लिए करीब 400 मीटर का सरोवर), ग्राम सैफपुर-फिरोजपुर के महादेव मंदिर एवं आसपास, भद्रकाली मंदिर, रघुनाथ महल, अमृत कूप, जयंती माता शक्तिपीठ, चेतावाला पुल पर 200 मीटर घाट का निर्माण, पांडव टीला, श्रीकृष्ण मंदिर, द्रोपदी मंदिर, घाट, कर्ण मंदिर, जम्बूद्वीप व दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर का पर्यटन विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की पिंक बुक: मेरठ-हस्तिनापुर रेल लाइन का सपना टूटा, इन कार्यों को किया गया शामिल

विज्ञापन

- महाभारतकालीन गेट का निर्माण
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्द्धन योजना के तहत महाभारत से संबंधित गेट का निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। पांडेश्वर मंदिर परिसर में कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों में मंदिर का नवीनीकरण, स्ट्रीट लाइट, पत्थर की बेंच, सीसी रोड, बहुउद्देशीय हॉल, टॉयलेट ब्लॉक व कैंटीन आदि बनाने का प्रस्ताव है। वहीं, द्रोपदेश्वर महादेव मंदिर का नवीनीकरण, चेजिंग रूम, इलेक्ट्रिकल रूम, प्रवेश द्वार, टॉयलेट ब्लॉक व कैंटीन आदि कार्य प्रस्तावित हैं।

- ये रहे मौजूद
यहां हर्ष गोयल, उपजिलाधिकारी मवाना ऋषिराज सिंह, पीडीडीआरडीए भानू प्रताप सिंह, पवन धीमान, आजाद, अर्जुन सिंह, हरिओम शुक्ला, अरविंद कुमार मौजूद रहे। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें