सार
मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ने से सतर्कता बढ़ा दी गई है। बिजनौर बैराज से 1.45 लाख क्यूसेक और भीमगोड़ा बैराज से करीब 99,680 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बुधवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार बिजनौर बैराज से पानी का डिस्चार्ज बढ़ने के बाद हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगा किनारे बसे गांवों के लोग जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
भीमगोड़ा और बिजनौर बैराज से छोड़ा जा रहा पानी
बुधवार सुबह छह बजे की रिपोर्ट के अनुसार हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बैराज का जलस्तर 292.50 मीटर दर्ज किया गया। यहां से 99,680 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 218.90 मीटर दर्ज किया गया। बैराज से 1,45,212 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut: 22 साल का रिकॉर्ड टूटा, 585.5 मिमी बारिश से शहर बेहाल; सड़कें बनीं तालाब, घरों में घुसा नालों का पानी
खादर क्षेत्र के गांवों में बढ़ी चिंता
बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने की मात्रा बढ़ने के बाद हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र में गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीण लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और संभावित स्थिति को लेकर सतर्क हैं।
प्रशासन कर रहा निगरानी
प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीमें भी गंगा के जलस्तर और बैराजों से छोड़े जा रहे पानी की लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन जलस्तर में होने वाले हर बदलाव पर नजर रखी जा रही है।