फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक्सप्रेसवे के किनारे घर, रैपिड स्टेशन के पास बनाएं ऑफिस, एमडीए ने ई-नीलामी कार्यक्रम किया जारी

Sun, 15 May 2022 11:08 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में हापुड़ रोड पर स्थित लोहियानगर नया आवासीय और कनेक्टिविटी हब बनने जा रहा है। एमडीए ने लोहियानगर में आवासीय प्लाट, शैक्षिक प्लाट, व्यावसायिक प्लाट निकाले हैं। 
 एमडीए की वेबसाइट mdameerut.in के ई-ऑक्शन विकल्प में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी ने रैपिड रेल कॉरिडोर के सबसे ऊंचे मेरठ चौराहा स्टेशन का वास्तविक डिजाइन किया जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल स्टेशन के किनारे आवास और ऑफिस बनाने का मौका एमडीए दे रहा है। एक बार फिर तीन महीने बाद एमडीए ने 61 आवासीय और 455 व्यावसायिक संपत्तियों का ई-नीलामी कार्यक्रम जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


एमडीए की वेबसाइट mdameerut.in के ई-ऑक्शन विकल्प में जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। 31 मई को  आवासीय, व्यावसायिक संपत्तियों पर बोली लगाई जाएगी। इसमें लोहियानगर, शताब्दीनगर, गंगानगर, वेदव्यासपुरी, डिफेंस एंक्लेव में संपत्तियों को निकाला गया है। एयरपोर्ट एंक्लेव में होटल खोलने के लिए जमीन को ई-नीलामी में शामिल किया गया है। 

लोहियानगर में सबसे अधिक 200 वर्ग मीटर के प्लाट शामिल हैं। यहां से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का पांचवां चरण शुरू होगा। शताब्दीनगर के 4सी-सेक्टर के आसपास व्यावसायिक, स्कूल प्लाॅट भी शामिल किए गए हैं। इस स्थान से चंद कदम की दूरी पर रैपिड रेल के स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन दोनों स्थानों पर संपत्तियों को लेकर फायदा हो सकता है। दिल्ली की दूरी भी आसान हो जाएगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Big News : गो-तस्कर अकबर बंजारा के खुल रहे बड़े राज, पुलिस ने चिह्नित की 500 करोड़ की संपत्ति, जल्द होगी जब्त

विज्ञापन

हापुड़ रोड पर स्थित लोहियानगर नया आवासीय और कनेक्टिविटी हब बनने जा रहा है। एमडीए ने लोहियानगर में आवासीय प्लाट, शैक्षिक प्लाट, व्यावसायिक प्लाट निकाले हैं। 

लोहियानगर क्षेत्र से गढ़ रोड को हापुड़ रोड को जोड़ने वाली इनर रिंग रोड, तीन किमी आगे बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे का शुुरुआती केंद्र, मेरठ-गढ़ हाइवे का हापुड़ रोड से गढ़ रोड को जोड़ने वाल इंटकनेक्टर तैयार किया जा रहा है। अगले एक वर्ष में लोहियानगर में संपत्तियों के दामों में काफी इजाफा देखने को मिलेगा। आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्र भी तेजी से विकसित होगा।

ऑफिस के साथ घर बनाने का मौका
डिफेंस एंक्लेव में एमडीए ने ऑफिस के साथ घर बनाने का मौका भी दिया है। ऐसे 11 प्लॉट ई-नीलामी में शामिल किए गए हैं। इसमें 178 वर्ग मीटर से लेकर अधिकतम 359 वर्ग मीटर के प्लाट हैं। इनका बेस प्राइज 45 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से 49 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर तक तय किया गया है। वेदव्यासपुरी में नौ हजार वर्ग मीटर में दो आईटी पार्क के प्लाट भी निकाले गए हैं। वेदव्यासपुरी में व्यावसायिक निर्माण के लिए भी प्लाट ई-नीलामी में शामिल किए गए हैं।

शताब्दीनगर में हेल्थ सेंटर ग्रुप हाउसिंग, शॉपिंग सेंटर
रैपिड रेल स्टेशन से मात्र एक किमी की दूरी पर शताब्दीनगर सेक्टर तीन में हेल्थ सेंटर, 4सी-ए में ग्रुप हाउसिंग, शॉपिंग सेंटर के लिए भी प्लॉट रखे गए हैं। 12 हजार वर्ग मीटर में शॉपिंग सेंटर का प्लाट है। इसकी कीमत 30 हजार 800 रुपये प्रति वर्ग मीटर तय है। चार हजार से अधिक वर्ग मीटर में ग्रुप हाउसिंग बनाने के लिए प्लाट रखा गया है। इसकी कीमत 23 हजार 100 रुपये प्रति वर्ग मीटर रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें