फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लाख बच्चों-किशोरों को खिलाई जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हॉवर्ड प्लेस्टेड गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह और सीएमओ डॉ. अशोक कटारिया ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की टेबलेट खिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पेट के कीड़े मारने के लिए और बच्चों-किशोरों के स्वास्थ्य के लिए यह टेबलेट लाभदायक है। जिले में एक से 19 साल तक के 17 लाख 96 हजार 159 बच्चों-किशोरों को यह टेबलेट खिलाई जाएगी। सीएमओ ने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को आधी गोली, चूरा करके, दो से तीन साल तक के बच्चों को एक गोली चूरा करके और तीन से 19 साल तक के बच्चो-किशोरों को एक गोली चबाकर पानी के साथ खिलाई जाएगी। गैर पंजीकृत और स्कूल न जाने वाले बच्चों को यह दवाई नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दवा उन कीड़ों को मारेगी जो कीड़े हमारे खाने और आस-पास के संसाधनों से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और हमारी आंतों को इन्फेक्शन देकर कई बार एनीमिया, कुपोषण अन्य दिमाग की बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें