धरने पर बैठे, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
धरने के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमार पुलिस की मुठभेड़ कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते दिख रहे हैं।
वीडियो में डॉक्टर कथित रूप से यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि पुलिस मुलजिम को 20 गोली मारकर लाती है और अधिकारियों के दबाव में एक गोली लिखवाई जाती है। यह बयान तेजी से वायरल हुआ और चर्चा का विषय बन गया।
वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में यह बहस छिड़ गई कि क्या डॉक्टर ने वास्तव में पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं, या बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है? इसी बीच डॉक्टर का दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि पहला वायरल वीडियो फेक है और उनकी जानकारी के बिना रिकॉर्ड किया गया।
डॉ. दीपक ने कहा- मैं कुछ समय से तनाव में हूं और मेरा इलाज चल रहा है। किसी ने अनजाने में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। 2025 के किसी भी पुलिस एनकाउंटर के पोस्टमार्टम में मैंने भाग नहीं लिया है। वायरल वीडियो से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।
डॉक्टर का कहना है कि चोरी की घटना और लगातार दबाव के कारण वे मानसिक रूप से परेशान हैं। इस कारण जो बातें उनसे अनजाने में निकल गईं, उन्हें गलत संदर्भ में वायरल कर दिया गया। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी प्रकरण की जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।