फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडिकल लॉयंस क्रिकेट क्लब 5 विकेट से जीता

Thu, 07 May 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को कैथलेब क्रिकेट एकेडमी और मेडिकल लॉयंस क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें मेडिकल लॉयंस ने पांच विकेट से मैच जीता।
विज्ञापन

कैथलेब क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसमें नितिन ने 43, डॉ. राहुल ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में सनी ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेडिकल लॉयंस क्रिकेट क्लब की टीम 14.5 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाकर 5 विकेट से मैच जीत गई। टीम की ओर से अनस गाजी ने 59 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में अनुज ने दो विकेट लिए। अनस गाजी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें