फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदक विजेता खिलाड़ियाें को किया सम्मानित

Mon, 27 Oct 2025 06:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
दशमेश पब्लिक स्कूल रामराज। (स्त्रोत स्कूल) बहसूमा।
विज्ञापन
होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में प्रथम ओपन कराटे चैंपियनशिप का आयोजन
विज्ञापन

बहसूमा। मुजफ्फरनगर बाईपास रोड स्थित होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रथम ओपन कराटे चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और रामराज सहित विभिन्न जनपदों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दशमेश पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। खिलाड़ियों का स्कूल में सम्मान किया गया।
शुभारंभ स्कूल के प्रधानाचार्य प्रर्वेंद्र दहिया एवं इंडियन स्पोर्ट्स फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी बसंत उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रामराज के दशमेश कराटे क्लासेस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक जीतकर क्षेत्र व विद्यालय का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेताओं में मीनाक्षी गोस्वामी, यशवी, अनाया, हरमन कौर, लविश कुमार, मीनाक्षी चौहान, वंश शर्मा रहे। रजत पदक विजेताओं में निशि, तेजस्वी, रूहानी, साहिल मल्होत्रा और अगम कुमार रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल शालू ने विजेता टीम को प्रथम स्थान की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दशमेश पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी सहोता और प्रधानाचार्य आमिर खान ने विजेता खिलाड़ियों एवं कोच निखिल आर्य को सम्मानित किया। इस मौके पर मनजोत कौर, स्वाति अरोरा, अशोक कुमार, कविता रानी सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें