फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेडा बताएगा अवैध कॉलोनी, बिजली विभाग काटेगा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। शहर में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, उसी रफ्तार से अवैध निर्माण भी बढ़ रहे हैं। शहर की सड़कों के आसपास अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की ओर से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अब मेडा पीवीवीएनएल को अवैध कॉलोनियों की सूची भेजकर बिजली कनेक्शन काटने की सिफारिश करेगा। इसके बाद नगर निगम को भी पत्र भेजकर पानी के कनेक्शन बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में कंकरखेड़ा, रोहटा रोड, बागपत रोड, दिल्ली रोड, मवाना रोड, हापुड़ रोड, गढ़ रोड सहित अन्य मुख्य मार्गों के आसपास अवैध रूप से कॉलोनियां काटी जा रही हैं। इसमें सत्ता से जुड़े लोगों के साथ ही तमाम रसूखदार भी शामिल हैं। मेडा की ओर से अभियान चलाकर लगातार अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसके बावजूद तेजी के साथ अवैध कॉलोनियां बन रही हैं। मेडा अब चारों जोन में सर्वे करा रहा है। अवैध कॉलोनियों का पूरा ब्योरा पीवीएनएल को भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इन कॉलोनियों में बिजली के कनेक्शन काटे जाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें