फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को होगी मेडा की बोर्ड बैठक, कई प्रस्ताव होंगे मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) की 129वीं बोर्ड बैठक 11 सितंबर को कमिश्नरी सभागार में होगी। शाम चार बजे कमिश्नर हृषिकेश भास्कर यशोद की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्ताव मंजूर किए जाएंगे।
मेडा के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीना ने बताया कि वेदव्यासपुरी, गंगानगर और लोहियानगर के किसानों का मामला भी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से विभिन्न योजनाओं में किए गए लैंड मॉनीटाइजेशन के तहत जो जमीन निकली है, उसमें प्लॉटिंग की जाएगी। उपाध्यक्ष ने बताया कि नौ से अधिक प्लॉट निकाले जाएंगे। इस पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हैकेथॉन के तहत शहर के विकास के लिए तैयार किए गए विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं। कर्मचारियों की चिकित्सा प्रणाली 2011 वाली है। इसमें 2014 में संशोधन किया गया था। इसे अंगीकार किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि विभाग में लगातार सेवानिवृत्ति हो रही हैं। ऐसे में आने वाले समय में न्यू टाउनशिप का काम भी प्रभावित होगा। ऐसा न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर विशेष तौर पर स्टाफ को तैनात करने का भी प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें